फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident, car accident, truck accident, jalandhar accident, punjab accident

तेज रफ्तार ट्रक ने कार के परखच्चे उड़ाए, एक मौत, 5 पहुंचे अस्पताल

Mon, 18 Apr 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 18 Apr 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
accident, car accident, truck accident, jalandhar accident, punjab accident
जालंधर में सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर में स्थानीय लम्मा पिंड चौक में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने इंडिका कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और कार दोनों ही पलट गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वहीं परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुपाल कृष्ण निवासी गुरुनानक पुरा वेस्ट के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


गुरुनानक पुरा का रहने वाला एक परिवार शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे अपनी इंडिका कार में सवार होकर श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी लम्मा पिंड फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (पीबी22 जी 9774) ने गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक पठानकोट की ओर जा रहा था और ट्रक में सामान भरा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में मृतक व्यक्ति व्यक्ति का नाम गुपाल कृष्ण है। कार में गुपाल कृष्ण के दोनों बच्चों के अलावा दो महिलाएं और एक बच्ची बैठी थी। घायलों की पहचान परमीत सिंह, किशन कुमार, जसवीर कौर, बच्ची लाडी आदि के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह से हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। थाना आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाशी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed