फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident, amarnath devotees accident, amarnath devotees died in accident, phagwara road accident

दिल्ली से 3 दोस्तों संग अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, रास्ते में अनहोनी

Sat, 02 Jul 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(जालंधर) Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
accident, amarnath devotees accident, amarnath devotees died in accident, phagwara road accident
फगवाड़ा में सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अपने तीन दोस्तों संग श्री अमरनाथ यात्रा के लिए निकली महिला नहीं जानती थी कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी और वह अपने दोस्तों को खो देगी। वारदात, पंजाब में जालंधर के पास हुई। फगवाड़ा में फ्लाई ओवर पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे खड़ी बस से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। एक युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में जख्मी युवती को परिजन देर रात जालंधर के सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए। स्कॉर्पियो सवार दिल्ली से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। मोनिका ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है।
विज्ञापन

दो की मौके पर मौत हुई, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

accident, amarnath devotees accident, amarnath devotees died in accident, phagwara road accident
फगवाड़ा में सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह दिल्ली से अपने साथियों विजय कुमार, गौरव कुमार अर्जुन के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक फ्लाईओवर पर उनकी जीप आगे खड़ी बस से जा टकराई। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ होश नहीं रहा। होश आया तो वह यहां अस्पताल में भर्ती थी।

पुलिस के मुताबिक गौरव कुमार और अर्जुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार और मोनिका को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। हादसा इतना भयानक था कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद कार से लाशों को निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक गाड़ी में शराब की बोतलें भी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मियों की हालत को देखते हुए कुछ देर बाद जालंधर रेफर कर दिया गया, जहां देर रात विजय की मौत हो गई जबकि मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed