रेप की शिकायत पर पुलिस का बेतुका बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के घायल होने की झूठी खबर देकर नवविवाहिता से रेप की कोशिश हुई। शिकायत देने थाने पहुंची तो पुलिस ने बेतुकी बात कही। एसआई ने पीड़िता से कहा कि...जब तुमसे रेप हुआ ही नहीं तो एफआईआर कैसी?
मामला पंजाब के पठानकोट जिले के मॉडल टाउन क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने नवविवाहिता से रेप की कोशिश की। उसे मोहल्लावासियों ने बचाया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पति के घायल होने की झूठी खबर
महाराष्ट्र निवासी महिला का पति घर से कुछ दूरी पर आटा चक्की में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आटा चक्की का मालिक का बेटा नशे की हालत में उसके घर आया।
उसने पीड़िता से बताया कि उसका पति मारपीट में घायल हो गया है। ऐसे में उसे अस्पताल लेकर जाना है। इसलिए तुम भी साथ चलो। यह सब सुनकर पीड़िता घबरा गई और आरोपी के साथ चल पड़ी।
उन्होंने बताया कि आरोपी के घर पहुंचकर वह अपने पति को इधर-उधर खोजने लगी। इस दौरान आरोपी ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और उसके साथ रेप करने की कोशिश की।
जबरन मांग भरने की कोशिश
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसकी मांग भरने व उसे नशे का इंजेक्शन लगाने की भी कोशिश की। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इतने में शोर सुनकर वहां पहुंचे मोहल्लावासियों ने किसी प्रकार दरवाजा खोलकर उसे बचाया। बाद में जब वह पति और मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ बुधवार शाम थाना डिविजन नम्बर 2 में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो वहां तैनात एसआई ने कहा कि रेप हुआ नहीं, तो एफआईआर कैसी।