फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abohar farmhouse murder, three accused arrested

अबोहर कांड: 3 मुख्यारोपी गिरफ्तार, डोडा बेकसूर: DIG

Tue, 15 Dec 2015 02:52 PM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 15 Dec 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
abohar farmhouse murder, three accused arrested

पंजाब के अबोहर के फार्म हाउस में दो दलितों के हाथ-पैर काटने के मामले के मुख्य आरोपी हैरी, राधीया तथा गुलाबीया नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित लालड़ू से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि खुद डीआईजी अमर सिंह चहल ने की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मामले में नामजद विक्की पंडित नामक आरोपी को एक दिन पहले राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। चहल ने कहा कि मामले की जांच एसएसपी फाजिल्का की देखरेख में पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन


मामले में शामिल पाए जाने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जबकि नाजायज तौर पर या राजनीतिक दबाव में किसी निर्दोष का नाम इस मामले में शामिल नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में फार्महाउस के मालिक शिवलाल डोडा और उनके भतीजे समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्मीकि समुदाय में रोष

जालंधर के वाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए भावाधस के कन्वीनर पार्षद वीरभान दानव ने कहा कि सरकार की शह पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सरे बाजार में युवकों के हाथ पैर काटे गए है आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए। अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई नहीं की तो पूरे पंजाब में वाल्मीकि समाज की ओर से पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

अब तक की जांच में डोडा का हाथ नहीं : डीआईजी

abohar farmhouse murder, three accused arrested

फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चहल ने कहा है कि हनुमानगढ़ रोड पर शिव लाल डोडा के फार्म हाउस में हुए हत्याकांड के मामले में अब तक जो जांच हुई है उसमें डोडा परिवार का हाथ कहीं भी सामने नहीं आया है। बावजूद इसके वे पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत में दर्ज करवाए गए लोगों के बारे में बार-बार जांच कर रहे हैं।

डीआईजी चहल ने कहा है कि थाना बहाववाला पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में शिव लाल डोडा या उनके भतीजे अमित डोडा का नाम शामिल नहीं है, लेकिन बयानकर्ता ने दी शिकायत में कई लोगों के नाम लिखे हैं।

शिकायत में यह भी लिखा है कि यह पूरी घटना शिव लाल डोडा या अमित डोडा के इशारे पर हुई है। इस पर वे गंभीरता से जांच कर रहे हैं। चहल ने कहा है कि मृतक भीम टांक और घायल गुरजंट सिंह सहित पीड़ित व शिकायतकर्ता दोनों पक्षों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


डोडा के फार्महाउस में हुई घटना के बारे में स्पष्ट करते हुए चहल ने कहा कि मृतक भीम पिछले काफी समय तक डोडा एंड कंपनी के साथ काम करता रहा है और इसी कारण उनके फार्म हाउस में उसका काफी आना-जाना था।

पहले से चल रहे किसी झगड़े का राजीनामा करवाने के लिए दोनों पार्टियों को नियत स्थान पर बुलाया गया था और वहां आरोपी पीड़ितों को बातों-बातों में काफी दूर ले गए जहां उन्हें तेजधार हथियारों से बुरी तरह से घायल किया। आरोपी और पीड़ित पार्टियों में सभी जातियों के लोग शामिल हैं ऐसे में यह कोई जातीय घटना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed