फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Murdered In Punjab's Firozpur Distt

बेटे को तलाशते हवेली पहुंचा बाप, मंजर देख पैरों तले से खिसक गई जमीन

Wed, 28 Aug 2019 05:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
A Youth Murdered In Punjab's Firozpur Distt
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना सदर के अंतर्गत गांव मोहर सिंह वाला में पांच लोगों ने एक युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक का शव खुर्दबुर्द करने लगे थे। तभी युवक के परिजन उसकी तलाश करते हुए वारदातस्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


परिजनों को देख आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। मृतक हरमनजोत सिंह (25) के पिता गुरप्रताप सिंह निवासी गांव कस्सोआना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मंगलवार सुबह उसका बेटा दस हजार रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर घर से गया था। 

विज्ञापन

शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों के साथ गुरप्रताप बेटे की तलाश करते हुए आरोपी बलदेव सिंह निवासी मोहर सिंह वाला की हवेली के पास पहुंचे तो देखा कि हवेली के बाहर हरमनजोत सिंह की बाइक खड़ी थी। हवेली में प्रवेश कर देखा कि हवेली में बना एक कमरा जिसका दरवाजा बाहर की तरफ भी है, उसमें से आरोपी हरमनजोत सिंह को घसीटते हुए बाहर ला रहे थे। 

उन्हें देखते ही आरोपी हरमनजोत को वहीं छोड़कर भाग गए। हरमनजोत के पास पहुंचे तो देखा वह मृत था और उसकी जेब में से आरोपी पैसे भी निकालकर ले गए। गुरप्रताप ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को आरोपियों ने कोई जहरीली या नशीली चीज खिलाकर हत्या की है। आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह, बलतेज सिंह, जगदेव सिंह, बचित्तर सिंह और ठाणा सिंह के रूप में हुई है। 

थाना सदर पुलिस ने गुरप्रताप सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर बच्चन सिंह के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed