{"_id":"5fc7db738ebc3e9b91748d25","slug":"a-youth-murdered-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पत्थर फेंकने के शक में बठिंडा में युवक की हत्या, पेट में किरच घोंपकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में पत्थर फेंकने के शक में बठिंडा में युवक की हत्या, पेट में किरच घोंपकर उतारा मौत के घाट
Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बठिंडा में थाना रामपुरा फूल के अधीन गांव रईया में एक युवक की घर में पत्थर फेंकने के शक में किरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान सतनाम सिंह (25) निवासी गांव रईया जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना रामपुरा फूल पुलिस ने मृतक के पिता रणधीर सिंह के बयान पर आरोपी बग्गा खां एवं उसके पिता जीता खां निवासी गांव रईया के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में रणधीर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले जीता खां और बग्गा खां के घर में अज्ञात लोग पत्थर फेंकते थे। पिता-पुत्र को शक था कि उनके घर में सतनाम सिंह पत्थर फेंकता है। बयान में बताया गया कि इसी शक के कारण आरोपी पिता-पुत्र ने सोमवार की देर रात उसके बेटे सतनाम सिंह के पेट में किरच घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना रामपुरा फूल के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक सतनाम सिंह के पिता रणधीर सिंह के बयान आरोपी बग्गा खां और जीता खां के खिलाफ मंगलवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन