फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Murder After Kidnapping

अपहरण के बाद दिल्ली के युवक की हत्या, शव जलाकर तालाब में फेंका, पुलिस ने अवशेष किए बरामद

Tue, 16 Jul 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
A Youth Murder After Kidnapping
सांकेतिक तस्वीर

आपसी रंजिश के चलते दिल्ली के लाडो सराय निवासी युवक का अपहरण करने के बाद हत्या की। इसके बाद अवशेषों को सुठानी के एक जोहड़ में डाल दिया। सोमवार को दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर सुठानी पहुंची और बोरी में बंद अवशेषों को निकाला। गांव में अचानक पुलिस को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव के अवशेष निकालने के दौरान जोहड़ पर ग्रामीण जमा हो गए।

विज्ञापन


कसौला थाना पुलिस ने बताया कि 27 जून को लाडो सराय निवासी 19 वर्षीय सूरज लापता हो गया था। साकेत पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दिल्ली निवासी ईशान व नीमराणा निवासी अमित पुत्र जसवंत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अमित ने बताया था कि सूरज का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जलाने के बाद अवशेष छिपाने के लिए बोरी में भरकर अवशेषों को सुठानी के जोहड़ में डाल दिया था। 
विज्ञापन


कसौला एसएचओ ने बताया कि टैक्सी स्टैंड पर सूरज के पिता की आरोपियों के साथ किसी बात पर रंजिश चल रही थी। इसी के चलते ही सूरज की हत्या की गई। एसएचओ का कहना है कि सोमवार को दिल्ली की साकेत पुलिस सुठानी गांव आई थी। जोहड़ से बोरी में भरकर छिपाए गए अवशेषों को निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed