{"_id":"5dd6958e8ebc3e54f4462ddf","slug":"a-youth-found-dead-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को फोन कर किसी ने शादी में बुलाया, सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रात को फोन कर किसी ने शादी में बुलाया, सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव
Fri, 22 Nov 2019 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा रोड बाईपास स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के करीब गुरुवार को 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला है। शव पर लगी गहरी चोटें देखकर हत्या का मामला नजर आ रहा है। परिजनों ने भी पुलिस को दी गई शिकायत में कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्राथमिक तौर पर चार लोगों को हत्या के आरोप में नामजद किया है।
विज्ञापन
शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करने वाला अबोहर रोड गली नंबर तीन निवासी राजीव कुमार पुत्र रोशन लाल बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर शहर के कोटकपूरा रोड स्थित पुरानी चुंगी के निकट शादी समारोह में गया था। वह सारी रात घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह उसका शव बठिंडा रोड बाईपास स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास खून से लथपथ हालत में मिला। शव को देखने के बाद राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता रोशन लाल के अनुसार बुधवार की रात किसी ने फोन कर बेटे राजीव को पुरानी चुंगी स्थित शादी समारोह में बुलाया था। गुरुवार की सुबह पुलिस को उसके शव बरामद होने की सूचना मिली।
रोशन लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुछ लोगों से कुछ रुपये उधार लिए थे उधार लौटा न पाने पर उक्त लोग उन्हें व उसके बेटे राजीव को धमकियां देते थे। मृतक के पिता ने शक जताया है कि उक्त लोगों ने ही उसके बेटे की हत्या की है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने रोशन लाल के बयान के आधार पर डॉ. सतीश कुमार, आकाश वर्मा, कमल व वर्मा को हत्या करने के आरोप में नामजद किया है।