{"_id":"65192216f9808955a306cac6","slug":"a-youth-died-under-suspicious-circumstances-in-kurukshetra-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: पेट्रोल पंप के पास युवक अचानक गिरा, देखते ही देखते तोड़ दिया दम, जताई जा रही ये आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: पेट्रोल पंप के पास युवक अचानक गिरा, देखते ही देखते तोड़ दिया दम, जताई जा रही ये आशंका
Sun, 01 Oct 2023 01:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:12 PM IST
सार
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kurukshetra News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक एक युवक मुख्य चौक के समीप कराहते गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक के पेट पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इसी वजह से उसकी जान गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की पहचान कैथल जिला के गांव सिसला-सिसमौर के रहने वाले करीब 20 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक पहुंचा। उसने पेट पर हाथ लगा रखा था। देखते ही देखते डिवाइडर पर गिर गया और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन