{"_id":"5d01549cbdec22078a1fe479","slug":"a-youth-did-wrong-work-with-girl-and-then-she-become-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द के बाद छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर की बात सुनकर उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट दर्द के बाद छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर की बात सुनकर उड़ गए होश
Thu, 13 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा से उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्ची के पेट में दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती होने पर पता चला कि वह तीन महीने से प्रेग्नेंट है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला उत्तराखंड का होने के चलते पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी परिवार समेत रहती है। वह चंडीगढ़ स्थित एक स्कूल की छठी क्लास की छात्रा है। बीते कुछ महीने पहले वह उत्तराखंड अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई हुई थी। वहां पर 20 वर्षीय युवक (रिश्तेदार) ने बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह परिवार समेत वापस अपने घर लौट आई।
विज्ञापन
बीते दिनों उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह करीब तीन महीने से प्रेग्नेंट है, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।