फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Dead Body Found On Railway Track In Gurdaspur

सरकारी नौकरी के बाद शादी से किया इंकार तो ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी, परिवार ने लगाए कई आरोप

Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
A Youth Dead Body Found On Railway Track In Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर

प्रेमिका को सरकारी नौकरी मिलने के बाद रिश्ता खत्म करने पर मंगलवार रात प्रेमी ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश कुमार उर्फ मिंटू मोहल्ला प्रेम नगर के रूप में हुई है। मृतक की जेब से एक पत्र मिला जिसमें उसने अपनी प्रेमिका के दो फोन नंबर लिखकर यह कहा था कि जो उसका शव देखे वह उसकी फोटो खींचकर उस नंबर पर भेज दें। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिवार ने उसकी हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से एसएसपी गुरदासपुर को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक के भाई सरजीवन ने बताया कि उनका भाई छोटा हाथी (ऑटो) चलाता था। उसके गुरदासपुर की ही रहने वाली एक लड़की से सात साल से प्रेम संबंध थे।

लड़की का उनके घर में भी आना-जाना था। लड़की उनके कई पारिवारिक समारोहों में भी शामिल हुई थी। दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी थे लेकिन इसी बीच करीब एक साल पहले लड़की को सरकारी नौकरी मिल गई।

नौकरी दिलवाने में नरेश ने मदद की लेकिन बाद में लड़की ने शादी से मना कर दिया। प्रेमिका नरेश को अपने विभाग का हवाला देकर उसे धमकाती रही और जान से मारने की बात कहती। नरेश इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर था। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनके भाई को मारकर गाड़ी के नीचे फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed