{"_id":"6424269dabfcdb6de80ee598","slug":"a-youth-commits-suicide-in-patiala-of-punjab-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: प्रेमिका के पिता ने घर बुलाकर धमकाया... किसी और से तय कर दी शादी... परेशान युवक ने फांसी लगा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: प्रेमिका के पिता ने घर बुलाकर धमकाया... किसी और से तय कर दी शादी... परेशान युवक ने फांसी लगा ली
Wed, 29 Mar 2023 06:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:13 PM IST
सार
सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले में प्रेमिका के पिता से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके लड़के सिमरनजीत सिंह की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता इस बात पर सहमत नहीं थे। आरोपी ने सिमरनजीत सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की और धमकी भी दी। बेटे ने घर आकर यह बात मुझे बताई थी। कुछ समय बाद जब आरोपी को पता लगा कि सिमरनजीत सिंह दोबारा उसकी लड़की के संपर्क में है तो उसने फिर लड़के को धमकी दी।
विज्ञापन
इस बीच उनके लड़के सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन