{"_id":"649ae1d4126abd1b5001f653","slug":"a-young-man-made-a-video-of-a-girl-taking-a-bath-in-bathroom-in-kapurthala-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, बाप-बेटे के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, बाप-बेटे के खिलाफ केस
Tue, 27 Jun 2023 06:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:52 PM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का पिता अपने बेटों के साथ उलाहना देने आरोपी युवक के घर गया तो उसके पिता ने बेटे को डांटने समझाने के बजाय उल्टा गाली-गलौज करने लगा। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक एक व्यक्ति ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी 26 वर्षीय लड़की 12वीं पास है। 23 जून की रात करीब 09:30 बजे पूरा परिवार घर में था। घर के बाथरूम का पिछला हिस्सा गली के साथ लगता है।
विज्ञापन
बाथरूम में गली की तरफ रोशनदान की जगह है। इस दौरान उसकी लड़की नहाने बाथरूम में गई। तभी एक व्यक्ति की परछाई बाथरूम में पड़ी। वह जोर से चिल्लाई। उसका लड़का भागकर गेट के बाहर गली में गया। उसने देखा कि एक लड़का रोशनदान से पाइपों का सहारा लेकर मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
आरोपी उसके लड़के को देख कर मौके से भाग गया। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों को साथ लेकर आरोपी के घर गया और उसके माता-पिता को बताया कि उनके लड़के ने यह बहुत गंदी हरकत की है। उस समय आरोपी के पिता ने शराब पी रखी थी। उनकी बातों को सुनकर वह गाली-गलौज करने लगा और धमकी देने लगा।
वह अपनी इज्जत की खातिर वापस घर आ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।