{"_id":"5c62df4cbdec2275c5123f64","slug":"a-women-murdered-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कस्सी से काटा डाला, पति समेत 4 केस में नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कस्सी से काटा डाला, पति समेत 4 केस में नामजद
Wed, 13 Feb 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के थाना खनौरी के एक गांव में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कस्सी से काट दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में ज्ञान सिंह निवासी अरनेटू थाना घग्गा (पटियाला) ने कहा कि उसकी बहन मक्खो देवी (45) का 21 साल पहले गांव अनदाना के रहने वाले जोगिंदर सिंह के साथ विवाह हुआ था।
विज्ञापन
बहन के तीन लड़के हैं। जोगिंदर सिंह अकसर मक्खो देवी के साथ झगड़ा करता रहता था और उस पर शक करता था। इसी कारण जोगिंदर सिह ने अपने भाई नंद लाल, पूवा राम और भाभी बीरो देवी के साथ मिलकर मक्खो देवी पर कस्सी से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी मूनक अजयपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया मृतका मक्खो देवी के भाई ज्ञान सिंह के बयान पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन