{"_id":"5cf3e52abdec2207410e819e","slug":"a-woman-jumped-into-bhakra-canal-with-her-two-daughters-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों के साथ बस से उतरी महिला, फिर भाखड़ा नहर में एक साथ लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो बेटियों के साथ बस से उतरी महिला, फिर भाखड़ा नहर में एक साथ लगा दी छलांग
Mon, 03 Jun 2019 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के नाभा की रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ रविवार दोपहर को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला और उसकी पांच साल की बच्ची को बाहर निकाल लिया। तीन साल की बच्ची का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
नाभा के दुलद्दी की रहने वाली बलजिंदर कौर (28) अपनी बेटी हर्षप्रीत कौर (5) और कुसुमप्रीत कौर (3) के साथ घर से यह कहकर निकली कि वह गांव हरपालपुर अपने नानके जा रही है।
विज्ञापन
नाभा रोड पर वह बस से उतरी और बच्चियों समेत नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक महिला का पति जगसीरत सिंह सऊदी अरब में काम करता है। परिवार वालों का कहना है कि उसे कोई परेशानी नहीं है। बलजिंदर ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह वही बता सकती है।
विज्ञापन
पैर फिसलने से नहर में गिरकर व्यापारी की मौत
उधर, श्री आनंदपुर साहिब की मेन बाजार स्थित लीला राम जगन नाथ करियाना स्टोर के मालिक केवल कृष्ण (55) का पैर फिसलने के कारण नहर में गिरने से मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज एसएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि करियाना व्यापारी केवल कृष्ण रोजमर्रा की तरह रविवार सुबह सुखसहज एनक्लेव के पास बहने वाली नहर में मछलियों को गोलियां डाल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह भाखड़ा नहर में गिर गया। उनका शव कोटला पावर हाउस के पास से मिला।