{"_id":"5caf8c49bdec2260e22adc47","slug":"a-student-died-in-road-accident-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में नहीं मिली जगह, खिड़की में लटका छात्र पिछले टायर के नीचे आया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में नहीं मिली जगह, खिड़की में लटका छात्र पिछले टायर के नीचे आया, मौत
Fri, 12 Apr 2019 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में जगह न मिलने पर खिड़की में लटके आईटीआई छात्र की ब्रेक मारने पर पिछले टायर के नीचे आने से मौत गई। चालक और परिचालक बस मौके पर छोड़कर भाग गए। सवारियां बस से नीचे उतर आईं और गुस्साए छात्रों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। करीब आधे घंटे तक सर्विस लेन पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
गांव रिंडल निवासी निखित आईटीआई में मेकैनिकल मोटर व्हीकल का डिप्लोमा कर रहा था। गुरुवार शाम 5:00 बजे आईटीआई चौक पर बस का इंतजार कर रहा था। लुधियाना से दिल्ली बस चौक पर आई अंबाला डिपो की बस में निखित अपने दोस्तों के साथ चढ़ने लगा। लेकिन जगह न मिलने पर अगली खिड़की में लटक गया।
विज्ञापन
आईटीआई चौक से 200 मीटर दूर सामने कार आने से चालक ने ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगते ही झटका लगने से निखित गिर गया और बस के पिछले टायरों के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। सड़क पर जाम लगाकर आधे घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया और शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया।