फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Son's murdered his Father in Panipat

कलयुगी बेटे ने साले के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, ये वजह आई सामने

Tue, 30 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Tue, 30 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
A Son's murdered his Father in Panipat
मृतक

पानीपत के गांव बुडशाम में भूमि विवाद में सोमवार को बेटे ने साले के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने मां को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा साले के साथ फरार हो गया। बड़ा बेटा घायल मां और शव को सामान्य अस्पताल लेकर गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मां को छुट्टी दे दी गई। समालखा थाना पुलिस ने आरोपियों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन


बिशन सिंह (70) के बेटे जगबीर सिंह (45) ने बताया कि छोटा भाई नरेंद्र नौ साल से परिवार से अलग रह रहा है। वह अकसर जमीन बंटवारे को लेकर मां-बाप व अन्य सभी परिजनों से झगड़ा करता है। उसने कई बार पिता पर जानलेवा हमला भी किया था। इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी गई थी। मृतक की पत्नी ओमवती ने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे वह अपने खेत में काम कर रहे थे। उनके हिस्से में सात बीघा जमीन आती है। 

विज्ञापन

A Son's murdered his Father in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

इस पर उसका छोटा बेटा नरेंद्र कब्जा करने की नीयत से खेती करने लगा। इस पर मां ने उसे ऐसा करने से रोका। इसी से नरेंद्र तैश में आ गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। वहीं खेत में काम कर रहे पिता ने जब वारदात को होते देखा तो वह बीच बचाव में आ गया। इस पर आरोपी नरेंद्र ने अपने घुसाना गांव निवासी साले मंत्री के साथ पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

आरोपियों ने पहले बुजुर्ग पिता को जमीन पर पटक दिया और छाती पर लात मारी। आरोपी साले ने बुजुर्ग की दोनों टांगें पकड़ीं। इसके बाद आरोपी बेटे ने पिता के प्राइवेट पार्ट पर एक के बाद एक तीन लात मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा मां अपने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन किया व अपने बड़े बेटे को फोन कर वारदात की सूचना दी। 

अगस्त में मांगी थी पुलिस सुरक्षा : बड़े बेटे जगबीर का आरोप है कि उसके छोटे भाई आरोपी नरेंद्र ने दो महीने पहले पिता के साथ मारपीट की थी, साथ ही उसे उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी के चलते पिता ने समालखा थाना पुलिस में लिखित में शिकायत देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। बेटे का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 

मामले में जगबीर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। -गुरविंदर सिंह थाना प्रभारी समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed