{"_id":"62fb5a0101644801fa1a6d6d","slug":"a-shopkeeper-commits-suicide-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जेई ने सवा 10 लाख लेने के बाद भी नाम नहीं की दुकान, दुकानदार ने बेटे को वीडियो भेज दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: जेई ने सवा 10 लाख लेने के बाद भी नाम नहीं की दुकान, दुकानदार ने बेटे को वीडियो भेज दे दी जान
Tue, 16 Aug 2022 02:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:24 PM IST
सार
मरने से पहले दुकानदार ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। साथ ही एक वीडियो क्लिप भी मोबाइल पर भेजी है। पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो से ली गई मृतक की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले में एक दुकानदार ने जेई से कथित तौर पर प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले एक वीडियो क्लिप अपने बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी। वीडियो में दुकानदार राजेश कह रहा है कि उसके इस कदम का जिम्मेदार जेई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कलानौर के वार्ड नंबर 12 का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी सुमन ने शिकायत दी है कि उसकी सिलाई की दुकान है। जबकि पति राजेश ने हार्डवेयर की दुकान खोल रखी थी। उसका पति कई दिन से परेशान चल रहा था। उसने पूछा तो बताया कि जेई से उसने इस दुकान का सौदा 12 लाख में किया था। अब जेई दुकान मेरे नाम करवाने से मना कर रहा है और पैसे वापस करने से भी मना कर रहा है। जबकि वह उससे 10 लाख 15 हजार रुपये ले चुका है।
विज्ञापन
डायरी के पेज नंबर 88 पर इसका विवरण लिखा हुआ है। जब भी उसका पति जेई के पास जाता तो वह उसे धमका कर वापस भेज देता था। इसी परेशानी के चलते 15 अगस्त को उसके पति ने दुकान के अंदर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसके पति ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। साथ ही एक वीडियो क्लिप भी मोबाइल पर भेजी है। पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन