{"_id":"65632716112dd8f9350880ff","slug":"a-police-man-roaming-in-bathinda-with-fake-vip-number-arrested-along-with-his-vehicle-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: गाड़ी में VIP नंबर लगा घूम रहा था पुलिसवाला, पकड़े जाने पर बोला- देख रहा था सुंदर लगेगा या नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: गाड़ी में VIP नंबर लगा घूम रहा था पुलिसवाला, पकड़े जाने पर बोला- देख रहा था सुंदर लगेगा या नहीं
Sun, 26 Nov 2023 04:42 PM IST
ajay kumar
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:42 PM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि जब युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने तुरंत अपनी गाड़ी से वीआईपी नंबर प्लेट उतार दी थी लेकिन थाना मौड पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उक्त पकड़े गए पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
फर्जी नंबर के साथ पकड़ी गई गाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्कॉर्पियो गाड़ी पर वीआईपी नंबर लगाने के शौक ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। थाना मौड पुलिस ने शनिवार देर शाम को निरपाल सिंह नामक पुलिसकर्मी को फर्जी वीआईपी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी समेत काबू करके उसके खिलाफ केस दर्जकर अगली जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले समय से एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी पर 0100 वीआईपी नंबर लगाकर जिले में घूम रहा था। जब इस बारे में वीआईपी नंबर के असल मालिक को पता चला तो उसने उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को उक्त वीआईपी नंबर को फर्जी तरीके से स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगाकर घूम रहे पुलिस कर्मी की गाड़ी की फोटो वीआईपी नंबर के असल मालिक तक पहुंच गई।
विज्ञापन
उक्त वीआईपी नंबर के असल मालिक द्वारा जब पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर थाना मौड एरिया से फर्जी तरीके से स्कॉर्पियो गाड़ी पर वीआईपी नंबर लगाकर घूम रहे पुलिस कर्मी निरपाल सिंह को गाड़ी समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जब युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने तुरंत अपनी गाड़ी से वीआईपी नंबर प्लेट उतार दी थी लेकिन थाना मौड पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उक्त पकड़े गए पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए पुलिसकर्मी ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वो मानसा जेल में हेड वार्डन के तौर पर डयूटी करता है। उसने सिर्फ इस लिए अपनी गाड़ी पर फर्जी तरीके से वीआईपी नंबर लगाया था कि वो देखना चाहता था कि उसकी गाड़ी पर उक्त वीआईपी नंबर सुंदर लगेगा या नहीं। सूत्रों ने बताया कि थाना मौड की पुलिस जांच कर रही है कि वो पकड़ा गया आरोपी असल में मानसा जेल में तैनात है या नहीं।