फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Person shot after loot at Bahadurgarh

पिस्तौल तानकर मोबाइल और पांच हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर मार दी गोली, हालत गंभीर

Thu, 02 Jan 2020 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A Person shot after loot at Bahadurgarh
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी।

ड्यूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ दो युवकों ने लूटपाट की। व्यक्ति ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान 35 वर्षीय संजय निवासी लाइनपार के रूप में हुई है। संजय पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन


गुरुवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल ही घर की ओर चल दिया। जब दुर्गा कॉलोनी के पास पहुँचा तो सुनसान स्थान पर दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उक्त युवकों ने संजय पर पिस्तौल तान मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। जब संजय ने लूटपाट का विरोध किया तो युवकों ने गोली चला दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली संजय के पेट में लगी। गोली लगने के बाद मदद के लिर शोर मचाता हुआ संजय वहां से भागा। लोगों की नजर पड़ी तो उसे संभाला और शहर ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। फिलहाल संजय की हालत गम्भीर है। उसके बयान नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदातस्थल को लेकर दो थानों की पुलिस में संशय बना हुआ है। दरअसल, जहां वारदात हुई है वहां लाइनपार और सेक्टर छह थाने की सीमाएं नजदीक लगती हैं। इसलिए देर रात तक दोनों ही पुलिस जांच में लगी थी। घायल के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed