फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person murdered in panchayat in Jalandhar of Punjab

कर्फ्यू के बीच जालंधर में बड़ी वारदात, पंचायत के सामने दामाद ने की ससुर की हत्या

Wed, 15 Apr 2020 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
A person murdered in panchayat in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच जहां लोगों को घरों के अंदर रखने की सरकार की कोशिश जारी है। वहीं गांव निझ्झरा में एक बेटी का टूटता घर बसाने के लिए पहुंचे 65 साल के बुजुर्ग की दामाद ने भरी पंचायत में अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात को गांव निझ्झरा में बुधवार को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार पर केस दर्जकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव चक वैंडल निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। करतारपुर डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि गांव चक वैंडल की रहने वाली जसवंत कौर की 11 साल पहले तरनजीत सिंह के साथ शादी हुई थी। तरनजीत सिंह के दो महिलाओं के साथ संबंध स्थापित हो गए।
विज्ञापन


अक्सर वे  फोन पर बात करता रहता था। इस बात को लेकर घर में कलह शुरू हो गई। दो दिन पहले काफी बवाल हुआ और बुधवार को बेटी जसवंत कौर के पिता निर्मल सिंह अपने साथ दो पंचायत सदस्यों को लेकर गांव निझ्झरा पहुंचे, ताकि दामाद को समझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद तरनजीत सिंह ने अपने दोस्त रघुबीर सिंह निवासी कुराली को बुला लिया। पंचायत के दौरान ही तरनजीत सिंह ने रघुबीर सिंह के साथ मिलकर ससुर निर्मल सिंह की छाती पर मुक्के मारे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी पर डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी रघुबीर सिंह, दामाद तरनजीत सिंह और उसकी भाभी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी तरनजीत सिंह की प्रेमिका के घर पर भी दबिश दी। वह भी फरार हो चुकी थी। पुलिस ने चारों लोगों पर हत्या, साजिश रचने का मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed