फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person hit by a car crossing the road killed, death

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
A person hit by a car crossing the road killed, death
accident - फोटो : graphic
सेक्टर-46/47/48/49 की विभाजित सड़क पर सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जीएमसीएच-32 ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं आरोपी कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चश्मदीद की शिकायत पर अज्ञात ऑल्टो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-49सी निवासी सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात वह किसी काम से सेक्टर-46 की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-46/47/48/49 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी तो पीसीआर में पहुंचे पुलिसकर्मी घायल को जीएमसीएच-32 लेकर गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार रात में कोहरा होने के कारण वह कार का नंबर नहीं नोट कर सका। थाना पुलिस आसपास के घरों और ट्रैफिक लाइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कार की जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed