फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person arrested with cocaine worth of Rs 100 crore in Chandigarh

सबसे बड़ी खेप: चंडीगढ़ में 100 करोड़ की कोकीन बरामद, चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया पार्सल करने पहुंचा था युवक

Thu, 13 May 2021 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 May 2021 11:31 PM IST
सार

आरोपी युवक औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी से क्रॉकरी के सामान की आड़ में कोकीन की यह खेप ऑस्ट्रेलिया भेज रहा था। कोरियर कंपनी ने जब पेटियों को खंगाला तो लकड़ी की ट्रे के बीच छिपाए गए कोकीन के करीब 14 पैकेट बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चेन्नई निवासी केएस अशफाक रहमान (36) के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
A person arrested with cocaine worth of Rs 100 crore in Chandigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, प्रेसवार्ता करते चंडीगढ़ के एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लकड़ी की ट्रे में छिपाकर आस्ट्रेलिया भेजी जा रही 10 किलो कोकीन बरामद कर चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की नशे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। साथ ही चेन्नई निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी से क्रॉकरी के सामान की आड़ में कोकीन की यह खेप ऑस्ट्रेलिया भेज रहा था।

विज्ञापन


कोरियर कंपनी ने जब पेटियों को खंगाला तो लकड़ी की ट्रे के बीच छिपाए गए कोकीन के करीब 14 पैकेट बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चेन्नई निवासी केएस अशफाक रहमान (36) के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक पहुंचा और गत्ते की दो पेटियों को ऑस्ट्रेलिया में टॉमी शाह नामक एक व्यक्ति के पास भेजने को कहा। उसने कहा कि पेटियों में गिलास, ट्रे, कप-प्लेट समेत अन्य क्रॉकरी का सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सामान चेन्नई की एक कंपनी का है, जो ऑस्ट्रेलिया में सैंपल के रूप में भेजा जा रहा है। इसके बाद कंपनी ने दोनों पेटियों का सामान चेक किया। इसमें लकड़ी की ट्रे के बीच छिपाकर रखे गए कोकीन के पैकेट बरामद हो गए। मामले का खुलासा होने पर आरोपी भागने लगा, तभी कंपनी के कर्मचारियों ने उसे दौड़कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। 

सूचना पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, सेक्टर-31 थाना प्रभारी नरिंदर पटियाल समेत अन्य पुलिस पहुंची। पुलिस ने पाया कि लकड़ी की 14 ट्रे में कोकीन के पैकेट छिपाए गए थे। कोकीन का वजन कुल 10.24 किलोग्राम निकला। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, प्रेसवार्ता में बताया गया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और भी खुलासा हो सके। 

चेन्नई से ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ लेकर पहुंचा था कोकीन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अशफाक एक बार पहले भी कोकीन की खेप ऑस्ट्रेलिया भेज चुका है। वह दूसरी बार नशे की खेप भेजने पहुंचा था। शनिवार से ही वह सेक्टर-26 स्थित एक भवन में रुका था। आरोपी का कहना है कि चेन्नई में जाफर नामक शख्स ने यह दोनों पेटियां ट्रेन में बुक करवाई थीं जबकि वह पहले चेन्नई से फ्लाइट में दिल्ली आया, उसके बाद चंडीगढ़ पहुंचा। उसे इस काम के लिए 30 हजार रुपये मिलने थे। पहली बार भी उसे इस काम के लिए इतने ही पैसे मिले थे। चंडीगढ़ से ही कोकीन को ऑस्ट्रेलिया भेजने की वजह पूछने पर उसका जवाब था कि यहां से सामान आसानी से बुक हो जाता है इसलिए उसने इस शहर को चुना था। 

लुधियाना निवासी से दो हजार में खरीदा पहचानपत्र

अशफाक कोरियर कंपनी को लुधियाना निवासी परमजीत नामक एक शख्स का पहचानपत्र देकर पेटियां बुक करा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने परमजीत को दो हजार रुपये देकर उसका पहचानपत्र खरीदा है। साथ ही आरोपी बार-बार अपने बयान में यही बोल रहा है कि उसे इस बारे में नहीं पता था कि पेटियों में कोकीन छिपा हुआ है। इन पेटियों को चंडीगढ़ से बुक करवाने के लिए कहा गया था। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अब परमजीत की भूमिका की जांच के लिए लुधियाना रवाना हो गई है। 

एनसीबी और पुलिस में अनबन
सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद शिकायतकर्ता ने एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और यूटी पुलिस को जानकारी दे दी थी। ऐसे में सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि थोड़ी देर बाद ही एनसीबी की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों के बीच इस केस की कार्रवाई को लेकर कुछ बहसबाजी भी हुई। इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया।  

चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की नशे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। मामले में चेन्नई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं, इस मामले की भी छानबीन की जा रही है। -कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed