{"_id":"5cacf2b4bdec22142c5cc2e4","slug":"a-married-youth-commits-suicide-in-safidon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा युवक ने लगाई फांसी, महिला को बताया मौत की वजह, पढ़ें क्या लिखा सुसाइड नोट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा युवक ने लगाई फांसी, महिला को बताया मौत की वजह, पढ़ें क्या लिखा सुसाइड नोट में
Wed, 10 Apr 2019 01:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादीशुदा युवक अपने ही गांव की रहने वाली महिला से प्रेम कर रहा था। मगर अब महिला उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी थी। महिला की धमकी से आहत युवक ने मंगलवार को सफीदों की एक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
एक बच्चे का पिता युवक सफीदों के राजकीय कॉलेज में बीकॉम का छात्र था। युवक को फंदे में देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव और उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर गांव की महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि युवक ने सुसाइड नोट में महिला पर आरोप लगाया है कि वह पिछले छह साल से उसके संपर्क में थी। इस दौरान उसने उससे करीब दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। अब वह किसी अन्य युवक के संपर्क में आकर उससे बात करना बंद कर दी थी।
महिला से उसकी आखिरी बात 17 फरवरी को हुई, जिसमें महिला ने उस पर जादू टोना करवाने की भी बात कही। युवक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि महिला उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी।