फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man thrown friend's son into canal in Yamuna nagar

दोस्त के बेटे को नहर में फेंका, उसी के घर में गुजारी रात, रोती रही गर्भवती पत्नी

Fri, 10 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
 a man thrown  friend's son into  canal in  Yamuna nagar
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू कॉलोनी में पिता के दोस्त डॉ. नरेश शर्मा से सात लाख रुपये की नकदी लेने गए हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी पिंटू की कार आवर्धन नहर से बरामद की गई। युवक के लापता होने के 42 घंटे बाद गुरुवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आवर्धन नहर से युवक की कार गोताखोरों की मदद से बाहर निकाली गई। परिजनों ने डॉ. नरेश शर्मा पर सात लाख रुपये की नकदी के लिए पिंटू को नशीला पदार्थ देकर नहर में धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक को नहर में धक्का देने के बाद आरोपी ने पांजूपुर पुल के पास युवक की कार को नहर में धकेल दिया। पुलिस ने मामले में फिलहाल युवक के लापता होने का केस दर्ज किया है। अगर शव मिलता है तो हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। गुरुवार देर शाम तक लापता पिंटू की नहर में तलाश जारी थी। सीआईए, डिटेक्टिव व फर्कपुर थाना सहित कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रातभर पीड़ित के यहां ही सोया।   
विज्ञापन


सामग्री डालने का बहाना बनाकर पुल पर लाया था
लापता पिंटू के परिजनों मंगलवार रात को ही आरोपी डॉ. नरेश शर्मा पर पिंटू को नहर में फेंकने का शक हो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पिंटू की कार व बॉडी न मिलने पर पुलिस ने केवल गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पिंटू के परिजनों की शिकायत व शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेश को राउंडअप कर उससे पूछताछ की। बुधवार रात को सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब पिंटू उसके पास आया तो दोनों ने घर से कार में घूमने की बात कहकर निकल गए। रास्ते में उन्होंने नशा किया। जब पिंटू काफी नशे में हो गया तो वह उसे सामग्री नहर में डालने की बात कहकर पांजूपुर पुल के पास लेकर आ गया। यहां आकर उसने पिंटू को नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद कार को भी धकेलकर नहर में फेंक दिया।  

आवर्धन नहर में दिनभर चला सर्च अभियान

 a man thrown  friend's son into  canal in  Yamuna nagar
सांकेतिक तस्वीर
पूछताछ में आरोपी द्वारा कबूल करने के बाद पुलिस आरोपी को पांजूपुर घाट के पास लेकर पहुंची। आरोपी द्वारा युवक को नहर में धक्का देने वाला स्थान व कार को फेंकने वाला स्थान दिखाया। पुलिस को नहर में गिरती हुई कार के पहियों के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने चार गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों ने किश्ती, जाल, रस्सी व लोहे के कांटों की मदद से सुबह आठ बजे नहर में तलाश शुरू की।

दोपहर बाद गोताखोरों ने जाल लगाकर तलाश शुरू की। करीब साढ़े तीन बजे पांजूपुर पुल व नवनिर्मित हाईवे के पुल के बीच जाल कार में फंस गया। इसके बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। देर शाम तक युवक की तलाश नहर में की जा रही थी। लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।  

लड़खड़ाती जुबान में बोला था आरोपी, पिंटू को बचा लो, वह डूब रहा 
लापता पिंटू की मासी के लड़के गंगोह निवासी सन्नी ने बताया कि वह स्टार्च मिल में कर्मचारी तैनात है। तीन चार माह से वह हरबंसपुरा कॉलोनी में अपनी मासी के घर रहता है। मंगलवार रात को पिंटू के लापता होने के बाद रात करीब पौने दो बजे जम्मू कॉलोनी निवासी डॉ. नरेश शर्मा उनकी मासी के घर आया। उसके साथ उसकी पत्नी व बेटी भी थी। वह नशे में था। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो पहले वह बता रहा था कि पिंटू अपनी बहन के पास गया। इसके बाद लड़खड़ाती जुबान से बोल रहा था कि पिंटू को बचा लो, वह नहर में डूब रहा है।  

अलसुबह तीन बजे गए थे पिंटू को तलाशने, नहीं लगा था सुराग 

 a man thrown  friend's son into  canal in  Yamuna nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
नशे में नरेश ने जब लडख़ड़ाती जुबान से बोला कि पिंटू को बचा लो, वह डूब रहा है तो उनकी नींद उड़ गई। वे रात को ही तीन बजे पिंटू को तलाशने आवर्धन नहर पर गए थे। पांजूपुर पुल के पास उन्होंने टॉर्च की रोशनी में पिंटू की तलाश की, यहां आकर नरेश फिर बोलने लगा कि पिंटू तो अपनी बहन के पास ठसका गया है। नरेश के नशे में होने के कारण उन्हें उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और वे घर आ गए।  

 वारदात को अंजाम देने के बाद लापता युवक के ही घर आकर सोया था आरोपी 
मंगलवार की रात को आरोपी नरेश ने अलसुबह चार बजे तक पिंटू की तलाश उनके साथ मिलकर करवाई। इसके बाद उन्हीं के घर चला गया। आरोपी यहीं पर उनके घर आकर सो गया और सुबह सात बजे तक सोता रहा। सुबह उठने के बाद जब पिंटू के पिता कंवरपाल सैनी व अन्य परिजनों से उससे पूछताछ की तब भी उसने पिंटू को अपनी बहन के पास ठसका जाने की बात कहीं।  

तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी है प्रेग्नेंट 
लापता पिंटू के पिता कंवरपाल सैनी सहारनपुर, यूपी के गांव सुखेड़ी के रहने वाले हैं। लगभग 20 साल से हरबंसपुरा कॉलोनी में रहते हैं। बस स्टैंड के पास उन्होंने जेबीडी प्रॉपर्टी डीलर के नाम से ऑफिस बनाया हुआ है। पिंटू की तीन साल पहले ही मीनाक्षी से शादी हुई थी। उसके पास दो साल का बेटा रचित है। पत्नी मीनाक्षी भी साढ़े आठ माह की प्रेग्नेंट है। पति के लापता होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।  

पूछताछ में नरेश के बताने के बाद उन्होंने आवर्धन नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ है। कार बरामद कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है। मामले में पहले से लापता का केस दर्ज है। बॉडी मिलने के बाद इसके हत्या की धारा जोड़ दी जाएगी।  - इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना फर्कपुर।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed