{"_id":"5d8bc1b98ebc3e01542f7b8b","slug":"a-man-shot-dead-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को किया जा रहा था परेशान, लेने गए ताया को पति ने मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को किया जा रहा था परेशान, लेने गए ताया को पति ने मार दी गोली
Thu, 26 Sep 2019 01:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव मूंगो में दहेज के लिए परेशान की जा रही विवाहिता को जब उसका ताया लेने गया तो पति ने गोली मार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी पति समेत सास-ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थाना भादसों के एसएचओ अमृतपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि नाभा ब्लाक के गांव अलोहरा खुर्द की रहने वाली मनप्रीत कौर की शादी सात साल पहले मूंगो गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से मनप्रीत कौर को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। विवाहिता के भाई सुखप्रीत सिंह के मुताबिक कई बार दोनों पक्षों में पंचायती समझौता हुआ लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसे परेशान किया जाने लगा। दो दिन से मनप्रीत कौर का मोबाइल बंद आ रहा था। जब वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचा, तो मनप्रीत कौर को कमरे में बंद किया हुआ था।
विज्ञापन
इस सुखप्रीत सिंह ने अपने ताया हरजीत सिंह (60) को फोन करके बुला लिया। जब वह लोग मनप्रीत कौर को ससुराल घर से ले जाने लगे तो भड़के कुलदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के ताया की छाती में गोली मार कर हत्या कर दी। सुखप्रीत ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल वाले उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उससे मारपीट भी की जाती थी। उधर पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह व उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन