{"_id":"5cfe667fbdec22077a429d3e","slug":"a-man-murdered-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी मारकर भतीजे को चाचा ने मौत के घाट उतारा, खाने को लेकर था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कस्सी मारकर भतीजे को चाचा ने मौत के घाट उतारा, खाने को लेकर था परेशान
Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाने तरीके से रात का खाना बनाने पर गुस्साए चाचा ने कस्सी मार कर भतीजे को मौत के घाट उतारा दिया। इतना ही नहीं, शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गड्ढा खोदकर गांव लखन कलां के खेत में दबा दिया। खेत के मालिक ने खून के निशान देखने पर थाना सदर की पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव बरामद करके आरोपी चाचा को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी सबडिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने थाना सदर में प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को गांव लखन कलां के किसान करनैल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में खून के निशान हैं और एक जगह पर ताजा गड्ढा भी खोदा हुआ लग रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निशान वाली जगह से गड्ढा खोदा।
विज्ञापन
इस पर अजय कुमार मूल निवासी सीतामढ़ी बिहार हाल निवासी कपूरथला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने संजय ठाकुर निवासी सीतामढ़ी के खिलाफ केस दर्ज करके कत्ल की गुत्थी सुझाने के लिए छापामारी तेज कर दी। डीएसपी के मुताबिक आरोपी संजय मृतक अजय का रिश्ते में चाचा लगता है।
सोमवार को पुलिस ने गांव रजापुर के मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान संजय कुमार निवासी सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया अजय कुमार उसका कहना नहीं मानता था और मनमाने ढंग से रात का खाना बनाता था।
इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने कस्सी उसकी गर्दन पर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव खुर्दबुर्द करने के लिए उसने खेत में दबा दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।