{"_id":"5ccad852bdec22073706b951","slug":"a-man-murdered-in-garhshankar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकरः धार्मिक समागम से लौट रहे युवक की 6-7 युवकों ने घेरकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गढ़शंकरः धार्मिक समागम से लौट रहे युवक की 6-7 युवकों ने घेरकर कर दी हत्या
Thu, 02 May 2019 07:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 May 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गढ़शंकर के गांव घागो रोड़ा वाली में बुधवार देर रात एक युवक को सड़क पर घेरकर 6-7 युवकों ने खंडे से वार कर दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव घागो रोड़ा वाली निवासी नवदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति परमजीत सिंह उर्फ पम्मा गांव में ही पीरों के धार्मिक स्थल पर रात में चल रहे धार्मिक समागम में हिस्सा लेकर लौट रहा था। रास्ते में बलजीत सिंह हनी, अवतार कृष्ण, जतिंदर कुमार योद्धा निवासी घागो रोड़ावाली, करन कुमार और टिड्डी निवासी बोड़ा ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परमजीत को सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पांचों युवकों को नामजद कर कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह घुम्मन का कहना था कि 6-7 लोगों ने परमजीत की रास्ते में घेर कर हत्या की। आरोपी युवकों में से पांच को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है अज्ञात युवकों का भी शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।