फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered in a village of Sonipat

Sonipat Crime News: गांव जांटी में युवक की पीट- पीटकर हत्या, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 06 Aug 2023 10:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 10:27 AM IST
सार

थाना कुंडली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के जगदीश, उसके भांजे और अन्य पर हत्या व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A Man murdered in a village of Sonipat
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जांटी कलां में अनुसूचित जाति के युवक पर हमला कर हत्या कर दी गई। हमला करने का आरोप एक ग्रामीण, उसके भांजे व अन्य पर लगा है। हमले में घायल युवक को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने युवक की बहन के बयान पर आरोपियों के खिलाफ रात को हत्या की कोशिश व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अब युवक की मौत के बाद उसमें हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस दिल्ली में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। 

विज्ञापन


गांव जांटी कलां निवासी रीना ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। उनका भाई जोनी सब्जी का कारोबार करता था। उसके साथ में ही गांव का जगदीश भी सब्जी की दुकान करता है। तीन अगस्त को आधी रात के समय उन्हें पता लगा कि उनका भाई जोनी गांव के चौराहे पर घायल अवस्था में पड़ा है। जिस पर वह अपनी बहन पूनम के साथ चौराहे पर पहुंची तो उनके भाई के सिर से खून निकल रहा था। उसके सिर पर डंडे से हमला किया गया था। 
विज्ञापन


वह अपने भाई को लेकर दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंची। वहां पर जोनी की हालत बेहद गंभीर होने की बात कहते हुए उसको किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कही गई। दोनों बहनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ जोनी को दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी भर्ती नहीं किया। इसके बाद वह अपने भाई को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंची। जहां उनके भाई को भर्ती कराया गया। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस पहले सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंची। जहां पर पुलिस को पता लगा कि युवक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर पहुंचने पर पुलिस ने जोनी के बयान दर्ज करने का प्रयास किया तो उसे अनफिट करार दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम उनकी बहन रीना का बयान दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने गांव के ही जगदीश, उसके भांजे व अन्य पर भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके बयान पर रात को हत्या की कोशिश व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। इसी बीच रविवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान जोनी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस टीम दिल्ली में जोनी के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

इकलौता बेटा था जोनी

जोनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी हो चुकी है और दो साल का बेटा है। जोनी की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
 

अनुसूचित जाति के युवक पर हमला कर उसे फेंक दिया गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में हत्या व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि दोनों सब्जी की दुकान चलाते थे और आपस में दोस्त थे। शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और जोनी पर डंडे से हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता लग सकेगा।-एसआई कटार सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed