{"_id":"5b48a5af4f1c1b3d748b45b1","slug":"a-man-murder-in-jalandhar-suspicion-of-killing-on-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, दोस्तों पर शक, पुलिस कर रही छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, दोस्तों पर शक, पुलिस कर रही छापेमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अधीन आते इलाके जंडियाला में 25 साल के युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। हत्या की आशंका उसके दोनों दोस्तों पर है, जो घरों से फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सदर थाना के एसएचओ विमलकांत ने बताया कि गांव जंडियाला का रहने वाला सुखजीत सिंह उर्फ सुच्चा पेशे से ड्राइवर है। वीरवार से सुच्चा गायब था और उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उसका शव नहर में पड़ा मिला। उसका शव पुलिस ने निकाला तो उसके गले, हाथ व बाजू पर धारदार
हथियारों से वार के निशान थे। पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाया और केस दर्ज कर लिया।
सुच्चा के पिता कर्म सिंह का कहना है कि बेटे की दोस्ती गांव के ही रहने वाले पवनी व अमरजीत सिंह से थी। तीनों ने एक साथ गांव बजुहा में मारपीट की थी, जिस पर इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। एसएचओ विमलकांत का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर अमरजीत व सुच्चा के बीच अनबन हुई थी। पुलिस पवनी व अमरजीत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।