फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Latest News in Hindi: A Man Murder In Bahadurgarh Of Haryana

रात में साथ बैठकर पी शराब, कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर से दोस्त की कर दी हत्या

Fri, 12 Jul 2019 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Latest News in Hindi: A Man Murder In Bahadurgarh Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

बहादुरगढ़ के निजामपुर रोड स्थित माया विहार कॉलोनी में गुरुवार की अल सुबह एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। रात को साथ बैठकर शराब पीने वाले युवक पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 35 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। मूलत: गांव अंगपुर जिला हरदोई (यूपी) निवासी बबलू पिछले करीब 15 वर्ष से बहादुरगढ़ में निजामपुर रोड स्थित माया विहार कॉलोनी में रहता था। वह मजदूरी करता था। बुधवार की रात को वह अपने एक परिचित युवक के साथ अपने घर के बाहर बैठा था। गुरुवार की अल सुबह करीब तीन बजे तक भी परिजनों ने बबलू व युवक को घर के बाहर बैठे देखा था।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक दोनों साथ बैठकर खा-पी रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उक्त युवक ने ईंट-पत्थर से बबलू के मुंह व सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह करीब छह बजे जब बबलू का कुत्ता बाहर निकला तो शव को देखकर भौंकने लगा। कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर बबलू की मां बाहर निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बेटे का शव देखकर वह चिल्ला पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस शव को नागरिक अस्पताल ले गई। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

बबलू की पत्नी की 8 साल पहले हुई थी मौत
मृतक बबलू तीन भाइयों में मंझला था और दो बच्चों का पिता था। कुछ वर्ष पहले उसके बड़े भाई को कुत्ते ने काट लिया था। इस दौरान इलाज ठीक ढंग न होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। करीब 8 साल पहले बबलू की पत्नी की भी मौत हो गई थी। काफी कम उम्र में ही बबलू के दोनों बच्चे गोलू और सोनू ने अपने माता-पिता को खो दिया। अब उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी बूढ़े दादा-दादी के कंधों पर आ गई है।

रामू के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने कहा है कि रात को रामू नाम का शख्स बबलू के साथ बैठा था। तीन बजे तक भी दोनों साथ ही थे। तीन से छह बजे के बीच रामू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर बबलू की हत्या की है। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामू के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए लाइनपार थाना पुलिस, सीआईए समेत चार टीमें लगी हुई है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। -देवेंद्र कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed