फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man killed in Mohali of Punjab

Murder in Mohali: पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, जीजा ने चाकू से गोदकर की साले की हत्या

Tue, 19 Jul 2022 01:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन
A man killed in Mohali of Punjab
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में पत्नी से विवाद के चलते जीजा सिमरनजीत सिंह निवासी पपराली ने अपने साले की सोमवार शाम करीब सात बजे बाजार के बीच चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने दिल के पास चाकू से कई वार किए हैं। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान चन्नप्रीत सिंह निवासी रतनगढ़ सिंबल के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक चन्नप्रीत सिंह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक, चन्नप्रीत सिंह की बहन नरेंद्र कौर की शादी सिमरनजीत सिंह के साथ हुई थी। नरेंद्र कौर की एक छोटी बच्ची भी है लेकिन, पति-पत्नी दोनों के रिश्ते मधुर नहीं थे। काफी समय से दोनों में विवाद चल रहा था। अक्सर वह पत्नी को मायके में छोड़ देता था। इसी वजह से साले और जीजा के रिश्तों में खटास थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह महीने से नरेंद्र कौर मायके में रह रही थी। सोमवार शाम चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेने गया था। तभी दोनों का पीछा करता हुआ आरोपी भी वहां पर पहुंच गया। अस्पताल के सामने सामान खरीदने के लिए जब वह रुके तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसके दिल के पास कई बार वार किए। जिससे उससे शरीर से काफी खून बह गया। इसके बाद चन्नप्रीत घायल होकर नीचे गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। चन्नप्रीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

भाई को मारने की फोन पर मैसेज कर दे रहा था धमकी
मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।। 

जिस गाड़ी से आरोपी आया था, उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा था
मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में आया था। जिस गाड़ी में वह आया था उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि गाड़ी को वह रोड के दूसरे किनारे खड़ी कर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed