{"_id":"6357fa51f3493f2fbc4a7cb3","slug":"a-man-killed-in-ludhiana-of-punjab-fir-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चार युवकों ने की दोस्त की हत्या, शराब पीने के बाद खेला खूनी खेल, जान लेने के पीछे बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: चार युवकों ने की दोस्त की हत्या, शराब पीने के बाद खेला खूनी खेल, जान लेने के पीछे बताई जा रही ये वजह
Tue, 25 Oct 2022 08:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:44 PM IST
सार
शराब पीने के बाद आरोपी घर के पास ही जुआ खेलने लगे। इसी बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने जाम कुमार की पिटाई करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थरों से वार किया। जाम कुमार की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में दिवाली वाली रात शराब पीकर जुआ खेलने के दौरान पैसे के लेनदेन में चार युवकों ने ईंट-पत्थर मारकर अपने दोस्त की जान ले ली। आरोपी शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही इलाके के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम कुमार चौधरी का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना माया नगर इलाके की है।
विज्ञापन
इस मामले में जाम कुमार चौधरी के दोस्त अनुज कुमार, सागर, काला और धर्मजीत मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसीपी संदीप वढेरा ने बताया कि जाम कुमार कोई काम धंधा नहीं करता था और वह शराब पीने का आदी था। दिवाली की रात भी उसने अपने आरोपियों के साथ मिलकर शराब पी थी।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद आरोपी घर के पास ही जुआ खेलने लगे। इसी बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने जाम कुमार की पिटाई करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थरों से वार किया। जाम कुमार की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। एसीपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन