लुधियाना में पीट-पीटकर कर मार डाला नौजवान, दो भाइयों ने अंजाम दी वारदात...लोग सहमे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाइयों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है। यहां के टिब्बा रोड के गोपाल नगर में सोमवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपनी पत्नी की भी टांग और बाजू तोड़ दी। घायल महिला सिविल अस्पताल में दाखिल है। मृतक की पहचान कूमकलां के गांव कालेवाल निवासी गुरविंदर सिंह (23) के रुप में हुई है।
थाना टिब्बा की पुलिस ने गोपाल नगर निवासी जगजीत सिंह और उसके भाई रंजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गुरविंदर सिंह निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। वह रोजाना गांव से अस्पताल काम के लिए निकलता था। आरोपी जगजीत सिंह और रंजीत सिंह भी उन्हीं के गांव में रहते है।
कुछ समय से टिब्बा रोड के गोपाल नगर इलाके में परिवार सहित किराए पर रह रहे है। रविवार की रात को गुरविंदर सिंह ने घर में बताया कि जगजीत सिंह ने उसे घर बुलाया है। वह उनसे मिलने के लिए जा रहा है। गुरदेव के मुताबिक रात को वह घर नहीं लौटा। सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे के साथ काफी मारपीट हुई है और वह सिविल अस्पताल में दाखिल है।
जब वह परिवार के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। गुरदेव के मुताबिक उन्हें पूरा शक है कि उनके बेटे की हत्या आरोपियों ने की है। बताया जा रहा है कि जगजीत सिंह ड्राइवर था और एक ही गांव के होने के कारण गुरविंदर सिंह अक्सर जगजीत सिंह के घर आता जाता था। जगजीत सिंह को शक था कि गुरविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच संबंध हैं।
रविवार को उसके जाने के बाद गुरविंदर सिंह घर आया था। सुबह जब जगजीत सिंह अपने भाई रंजीत के साथ घर आया तो दोनों को देख कर उसने उनके साथ मारपीट की। दोनों को जमकर पीटा गया। इससे गुरविंदर की मौत हो गई।
जांच जारी, अभी कुछ नहीं कहा सकता: एसएचओ
थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि पिता के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संबंधों के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।