{"_id":"5d1a16ce8ebc3e3c645a1fa6","slug":"a-man-died-and-10-injured-while-roadways-bus-collide-with-tree-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः बाइक सवार को बचाने में बस पेड़ से जा टकराई, एक की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसाः बाइक सवार को बचाने में बस पेड़ से जा टकराई, एक की मौत, 10 लोग घायल
Mon, 01 Jul 2019 07:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
सफेदे के पेड़ से जा भिड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला-देवीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस सोमवार सुबह बाइक सवार को बचाते हुए हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। 10 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे पटियाला-देवीगढ़ रोड पर गांव पंजेटा के पास पंजाब रोडवेज की बस सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाते हुए सड़क किनारे लगे दो सफेदों के पेड़ों से जा टकराई। हादसे में बस में सवार सभी 11 सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 सवारियों का इलाज चल रहा है।
घायलों में जसवीर कौर (45) निवासी मोगा, मंजू (44) निवासी संगरूर, सरबजोत सिंह (31) निवासी जलालाबाद, विद्या देवी (60) निवासी रतन नगर पटियाला, लक्ष्मी देवी (65) निवासी शेरमाजरा पटियाला, बलवीर कौर (72) निवासी टोहडा पटियाला, सुनील कुमार (62) निवासी कुरुक्षेत्र, सुरजीत कौर (60) निवासी बहादुरगढ़, सुरजीत कौर (50) निवासी पटियाला और कमलजीत कौर (50) निवासी पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन