दिवाली से पहले चार बेटियों के पिता ने उठाया खौफनाक कदम, रो-रोकर बुरा हाल, ये वजह आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले चार बेटियों के पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। दिवाली की खुशी परिवार के लिए मातम में बदल गईं। घटना के बाद से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला पंजाब के बरनाला के गांव धौला का है। यहां चार लड़कियों के बाप ने घर में चल रही आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली। थाना रूडेके कलां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। किसान और मजदूर संगठनों सरकार और जिला प्रशासन परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। सहायक थानेदार हाकम सिंह ने बताया गांव धौला निवासी नायब सिंह जूते गांठने का काम करता था।
कमाई कम होने से घर का गुजारा नहीं चलता था। इससे उसकी आर्थिक हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। वह अपनी लड़कियों की पढ़ाई और शादी को लेकर काफी चिंतित रहता था। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। उसने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर के कमरे की छत पर लगी लोहे की कुंडी से कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया।
लोगों को घटना का उस समय पता चला, जब बच्चों ने बताया कि कमरे में पिता का शव लटक रहा है। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। मृतक नायब सिंह पत्नी घटना के समय खेतों में गई हुई थी। नायब सिंह डेढ़ लाख रुपये का कर्जदार भी था। आर्थिक तंगी से कर्ज भी नहीं उतर पा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी परमजीत कौर के बयान पर 174 धारा तहत कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किसान व मजदूर संगठनों ने सरकार व जिला प्रशासन से गरीब दलित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।