फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man burnt after beating in Hosiarpur

सर्वसम्मति से चुने पंच को पीटकर दिया धक्का, अलाव पर गिरने से झुलसा, दो नामजद

Tue, 25 Dec 2018 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
A man burnt after beating in Hosiarpur
अस्पताल में भर्ती घायल पंच

सर्वसम्मति से चुने गए पंच की पशुओं वाली हवेली में घुस कर उससे मारपीट करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे व उसके ममेरे भाई को नामजद किया है। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह के मुताबिक मारपीट  दौरान धक्कामुक्की में वहां हाथ सेंकने के लिए जलाए गए अलाव पर गिरने से पंच की दाहिनी बाजू झुलस गई। 

विज्ञापन


थाना गढ़दीवाला के अधीन गांव बांडा के निवासी रतन सिंह ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि वह पंजाब रोडवेज से इंस्पेक्टर रिटायर हुआ है और उसे गांव निवासियों ने सर्वसम्मति से पंच चुना है। उसने बताया कि वह अपनी पशुओं वाली हवेली में बैठा अलाव ताप रहा था। इस दौरान उसके गांव का निवासी रवि अपने एक रिश्तेदार बिल्ला निवासी गांव मंझपुर, मुकेरियां  के साथ उसकी हवेली में आ धमका।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्का मार दिया, जिससे वह अलाव पर गिर पड़ा। इससे उसकी दाहिनी बाजू और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed