{"_id":"5c224233bdec22572a20e26d","slug":"a-man-burnt-after-beating-in-hosiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से चुने पंच को पीटकर दिया धक्का, अलाव पर गिरने से झुलसा, दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वसम्मति से चुने पंच को पीटकर दिया धक्का, अलाव पर गिरने से झुलसा, दो नामजद
Tue, 25 Dec 2018 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसम्मति से चुने गए पंच की पशुओं वाली हवेली में घुस कर उससे मारपीट करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे व उसके ममेरे भाई को नामजद किया है। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह के मुताबिक मारपीट दौरान धक्कामुक्की में वहां हाथ सेंकने के लिए जलाए गए अलाव पर गिरने से पंच की दाहिनी बाजू झुलस गई।
विज्ञापन
थाना गढ़दीवाला के अधीन गांव बांडा के निवासी रतन सिंह ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि वह पंजाब रोडवेज से इंस्पेक्टर रिटायर हुआ है और उसे गांव निवासियों ने सर्वसम्मति से पंच चुना है। उसने बताया कि वह अपनी पशुओं वाली हवेली में बैठा अलाव ताप रहा था। इस दौरान उसके गांव का निवासी रवि अपने एक रिश्तेदार बिल्ला निवासी गांव मंझपुर, मुकेरियां के साथ उसकी हवेली में आ धमका।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्का मार दिया, जिससे वह अलाव पर गिर पड़ा। इससे उसकी दाहिनी बाजू और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन