फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man arrested with money for settlement in fake Sexual harassment case

पहले दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, फिर 7 लाख में की समझौते की बात, ढाई लाख रुपये लेते पुलिस ने दबोचा

Thu, 07 Feb 2019 05:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
A man arrested with money for settlement in fake Sexual harassment case
सांकेतिक तस्वीर

अपने ही ननदोई पुलिसकर्मी और नेशनल स्तर के साइकिलिस्ट पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराने के बाद केस में समझौते के लिए सात लाख रुपये की डिमांड करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुरुक्षेत्र के वकील को ढाई लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी महिला की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार, एक 22 साल युवती की शादी एक युवक से हुई थी। पत्रकारवार्ता के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि युवती का पहले ही अपने प्रेमी  के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मौका देखकर युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत युवती के ननदोई हरियाणा पुलिस के सिपाही और राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट ने पुलिस थाने में की थी।
विज्ञापन


इसी रंजिश में युवती ने ननदोई को देख लेने की धमकी भी दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने जब युवती और प्रेमी को बरामद किया तो युवती ने ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस पर कुरुक्षेत्र में ही ननदोई पर जीरो एफआईआर के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस पर जब ननदोई के परिजनों ने युवती से संपर्क किया तो युवती ने कहा कि वह वकील दीपक शर्मा से बात कर लें तो वे केस को समाप्त करा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ननदोई के परिजनों ने वकील से संपर्क साधा तो उसने 7 लाख रुपये की डिमांड कर डाली। इस पर ननदोई का मामा पैसे देने को तैयार हो गया। उसने ने कहा कि पहले वह ढाई लाख रुपये देगा और उसके बाद बाकी की रकम। जब सौदा तय हो गया तो मामा ने इसकी सूचना पुलिस को दी और ब्लैकमेलिंग के सबूत भी दिखाए। 


सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने सच्चाई जानने के बाद जाल बिछाया। मामा ढाई लाख रुपये की रकम लेकर करनाल की अदालत में पहुंच गया। जहां पहले उसने एक शपथ पत्र तैयार करवाया और फिर मामा से ढाई लाख रुपये वकील ने ले लिए। इस बीच पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को एक दम आता देख वकील दीपक शर्मा फरार होने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामा ने वकील दीपक शर्मा से ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed