फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man arrested with gold in amritsar airport

अमृतसरः हवाई अड्डे पर आधा किलो सोने के साथ शख्स गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में इस तरह छिपाए था

Wed, 12 Dec 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Wed, 12 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
A man arrested with gold in amritsar airport
बरामद सोना

सीमा शुल्क विभाग ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 5 सोने के बिस्कुट बरामद किए। सोने का वजन 499 ,9  ग्राम है। बरामद सोने की कीमत 16 लाख ,17 हजार 177  रुपये बताई जा रही है। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल जलील अहमद है। आरोपी मदुरई का रहना वाला है। उसने सोने के पांच बिस्कुट प्राइवेट पार्ट में छिपाए थे। 

विज्ञापन


अब्दुल जलील एयर एशिया की क्वालालंपुर-अमृतसर उड़ान से आया था। सीमा शुल्क विभाग को इस बात की जानकारी थी की कुछ तस्कर सोने की तस्करी कर हवाई अड्डे में पहुंच रहे है। हवाई अड्डे में तैनात कस्टम विभाग के खुफिया तंत्र ने इस उड़ान में आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी थी। अब्दुल जलील जब कस्टम एरिया में पहुंचा, तो विभाग के अधिकारियों ने देखा के उसकी चाल में खराबी है। 
विज्ञापन


उसे रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विभाग के अधिकारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट से सोने के पांच बिस्कुट बरामद किए। यह बिस्कुट उसने कार्बन पेपर में छिपाया हुआ था। कस्टम विभाग इस बात की जांच कर रहा है की तमिलनाडु मदुरई में रहने वाले इस व्यक्ति को तस्करी के यह बिस्कुट किसे सौंपने थे। उल्लेखनीय कुछ दिन पहले भी सीमा शुल्क विभाग ने अफगानिस्तान वाया पाकिस्तान से आए सेब के एक ट्रक से 30  किलो सोना बरामद किया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed