{"_id":"5da8b1fe8ebc3e016f0b39f7","slug":"a-man-arrested-under-charge-of-obscene-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की लड़कियों को देख ठेकेदार ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कॉलेज की लड़कियों को देख ठेकेदार ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने धर दबोचा
Fri, 18 Oct 2019 12:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कॉलेज की लड़कियों को देखकर कार सवार ठेकेदार के अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक काफी देर से कार में बैठकर गलत हरकत कर रहा था। आसपास के लोगों ने युवक को ऐसा करते देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी 294 और 509 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मलोया निवासी अफताब आलम (31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीते बुधवार वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ खड़ी थी। इस दौरान एक कार में बैठा शख्स उन्हें देखकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। यह सब देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि युवक ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन
सैर कर रही है युवती से छेड़छाड़
उधर, एक पार्क में सैर कर रही है 19 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार रात अपने घर के सामने बने पार्क में सैर रही थी। इतने में एक युवक वहां आया और उससे छेड़छाड़ कर फरार हो गया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आईपीसी 354ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रोहित (33) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की हालत में था।