फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man arrested from mansa in allegation of Bank fruad

12 बार बैंकों को ठगा...एचडीएफसी को भी करोड़ों का चूना, अब पुलिस की पकड़ में आया नटवरलाल

Mon, 10 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Updated Mon, 10 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
a man arrested from mansa in allegation of Bank fruad
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की गिरफ्त में एक बेहद शातिर नटवरलाल आया है। ये नटवरलाल इतना शातिर है कि बड़े से बड़े बैंकों को भी अपना शिकार बना लेता है। पंजाब के मानसा में पुलिस ने इसे धर धबोचा है। जिला पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से भगोड़े और 24 मामलों में नामजद ठगी के एक मास्टरमाइंड को रविवार को गिरफ्तार किया। एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय पाला सिंह वासी महमड़ा (सरदूलगढ़) 2014 से ठगी कर रहा था। 
विज्ञापन


उस पर थाना सरदूलगढ़ में 24 पर्चे दर्ज हैं। उसने पटवारी किरपाल सिंह और गुरजीत सिंह वासी खुम्मन के साथ मिलकर एक कंप्यूटर-फोटोस्टेट की दुकान पर जमीन की जाली जमाबंदियां, फर्द और रजिस्ट्रियां आदि तैयार की थी। इन जाली दस्तावेजों के आधार पर उसने एचडीएफसी बैंक सरदूलगढ़ से पांच करोड़ 77 लाख रुपये का लोन ले लिया था।
विज्ञापन


एसपी (डी) अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी यूपी, हरियाणा और मध्य प्रदेश में छिपकर रह रहा था। इंचार्ज पीओ इंस्पेक्टर अजैब सिंह की अगुवाई में थाना सरदूलगढ़ की पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी को रतिया रोड कैंचियां (सरदूलगढ़) से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से 12 बार की ठगी 
जांच अधिकारी शिवजीराम ने बताया कि 2014 में पाला सिंह और पटवारी किरपाल सिंह ने एचडीएफसी बैंक से 12 बार ठगी की थी। इन वारदात में उनके साथ कई अन्य आरोपी भी शामिल थे। इसके कुछ समय बाद किरपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं कुछ महीने पहले पाला सिंह भगोड़ा घोषित हो गया था। 2016 में हाईकोर्ट के आदेशों पर बनी एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) द्वारा पाला सिंह को ठगी का मास्टरमाइंड करार देते हुए 12 मामलों में मुख्य आरोपी घोषित किया था। वहीं भगोड़ा घोषित होने के बाद अदालत के आदेशों पर विभिन्न मामलों में उस पर 12 और केस दर्ज किए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed