फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a mad man operating stray dogs at amritsar of punjab, many dogs killed due to wound

गलियों में घूमने वाले कुत्तों की सर्जरी कर रहा एक सिरफिरा, कइयों की मौत!

Mon, 13 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 13 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
a mad man operating stray dogs at amritsar of punjab, many dogs killed due to wound
अमृतसर में कुत्तों की सर्जरी कर रहा एक सिरफिरा
पंजाब के अमृतसर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सिरफिरा गलियों में घूमने वाले कुत्तों की सर्जरी कर रहा है, जिसके चलते कईयों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पता चला है कि पिछले दो महीने में जसपाल नगर (सुल्तानविंड) के लावारिस कुत्ते पेट के जख्मों से मर रहे हैं। कोई सिरफिरा डॉग के पेट चीर कर टांका लगाकर छोड़ दे रहा है। पट्टी बांधे डॉग इस इलाके में अभी भी मिल रहे हैं। इलाके के लोगों को डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे एक युवक पर शक है। इलाके के लोगों ने डिप्टी कमिश्नर के अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को चिट्ठी लिख कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

जसपाल नगर के सिमरदीप सिंह समाज सेवी संस्था के साथ-साथ मानवाधिकार के लिए काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मुहल्ले में पिछले दो महीनों में कई डॉग मर गए हैं। इलाके का एक युवक डॉग के पेट चीर कर टांका लगाकर पट्टी बांध देता है। यहां तक की करीब एक महीने पहले चार पांच पिल्ले भी वह युवक उठा कर ले गया था, उसके बाद कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सिमरदीप सिंह ने बताया मैने युवक से पूछा था

a mad man operating stray dogs at amritsar of punjab, many dogs killed due to wound
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस पर उसने कहा कि रसौली थी कुत्ते के पेट में, उसे निकाला था। जब यह बात मुहल्ले में फैली तो युवक ने जुबान पर ताला लगा लिया। उक्त युवक डाक्टर की पढ़ाई कर रहा है, संभावना यह है वह इन डॉग का प्रैक्टिकल के तौर पर आपरेशन कर रहा हो।

सिमरदीप सिंह ने बताया वह पुलिस में भी रिपोर्ट लिखाने गए। पुलिस ने यह मामला विभाग से जुड़ा नहीं है, कहकर लौटा दिया। अब मैने डिप्टी कमिश्नर व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने बताया उक्त युवक का परिवार रसूखदार है।

ऐसे में कोई मुहल्ले वाला उसके खिलाफ बोलता नहीं है। इस मामले में जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मुहल्ले के लोगों ने पिछले कुछ महीने से स्ट्रीट डॉग पट्टी बांधे देखे थे, जो एक-एक करके मर गए। कुत्तों के पेट में पट्टी बांधना और उनका एक-एक करके मरना यह रहस्य है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed