{"_id":"5c33768fbdec2256b37e78ff","slug":"a-laborers-got-pressed-due-to-soil-erosion-during-excavation-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की खुदाई कर रहा मजदूर कुएं में दबा, बचाव के लिए जेसीबी से खुदाई जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी की खुदाई कर रहा मजदूर कुएं में दबा, बचाव के लिए जेसीबी से खुदाई जारी
Tue, 08 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना के बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेत में पुराने कुएं से ईंट निकालने के दौरान करीब बीस फीट तक नीचे पहुंच चुका 38 वर्षीय मजदूर अंग्रेज मिट्टी का तोंदा गिरने से दब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन जेबीसी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक कुएं में दबे मजदूर को निकालने के लिए खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार महावीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार महावीर सिंह ने बताया कि बुडायन गांव के खेत में पुराने कुएं से ईंट निकाले के लिए मजदूर लगे हुए थे। सोमवार शाम को अचानक कुएं की मिट्टी खिसक कर नीचे गिर गई। इस दौरान मजदूर अंग्रेज कुएं में करीब बीस फुट से नीचे पहुंचा हुआ था।
विज्ञापन
मिट्टी गिरने पर मजदूरों द्वारा चिल्लाने पर आसपास खेतों से ग्रामीण पहुंच गए। गांव से भी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रशासन को सूचना देने पर प्रशासन जेसीबी मशीन, एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। मजदूर सत्ता व मितरू ने बताया वे लोग कुएं में काम कर रहे थे। इस दौरान अंग्रेज कुएं के अंदर गया हुआ था। कुएं के आसपास की मिट्टी खिसक कर कुएं के अंदर गिर गई। कुएं के पास से मिट्टी की खुदाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन