फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Havildar dies after hit by car in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: नाके पर तैनात पुलिसवालों पर कांस्टेबल ने चढ़ाई कार, एक हवलदार की मौत, दूसरे के दोनों पैर टूटे

Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक नाके पर तैनात पुलिसवालों पर कांस्टेबल ने कार चढ़ा दी। हादसे में एक हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे हवलदार के दोनों पांव टूट गए हैं। कांस्टेबल ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दिया। इसी वजह से कार नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर चढ़ गई।

विज्ञापन
A Havildar dies after hit by car in Firozpur of Punjab
हरिके पत्तन झील पर बने नये पुल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिके पत्तन झील पर बने नए पुल पर नाका लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसवालों पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ गई। इस हादसे में पंजाब पुलिस के एक हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे हवलदार के दोनों पांव टूट गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी कार चालक भी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सोमवार को रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मक्खू थाने में तैनात हवलदार निशान सिंह व गुरजिंदर सिंह हरिके पत्तन झील पर बने नए पुल पर लगे नाके पर ड्यूटी दे रहे थे। नाके पर पुलिसकर्मी कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान तरनतारन की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और पुलिसवालों पर चढ़ गई। हादसे में हवलदार निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गुरजिंदर के दोनों पांव टूट गए हैं।
विज्ञापन


उधर, मक्खू पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक गुरलाल सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है, जो तरनतारन में तैनात है। रात को अपने रिश्तेदार के यहां कोटइशेखां जा रहा था। गुरलाल ने पुलिस को बताया कि उसे अंधेरे में कुछ नजर नहीं आया और कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार नाके पर बैठे पुलिसवालों पर चढ़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद निशान सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed