फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a group of people attack on Temple in Kurukshetra, two injured

प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में देर रात हमला, राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षक और पुत्र घायल

Wed, 26 Dec 2018 10:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
a group of people attack on Temple in Kurukshetra, two injured
सांकेतिक तस्वीर

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित प्राचीन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में देर रात को डंडों व बिंडों से लैस 40-50 युवकों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान मंदिर में तोड़फोड़ के साथ मौजूदा संचालक सेवानिवृत्त शिक्षक राष्ट्रपति अवार्डी पंडित प्रेम कुमार शर्मा और उनके पुत्र हिमांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है। बहरहाल पुलिस ने हिमांशु शर्मा की शिकायत पर इनेलो नेता एवं नगर पार्षद नितिन लाली सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। अस्पताल में उपचाराधीन पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि  करीब 40 से 50 लोग हथौड़ों, बिंडों व डंडों से लैस होकर मंदिर में घुसे और इन्होंने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में पुत्र हिमांशु शर्मा और वह स्वयं गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों की अगुवाई नगर पार्षद नितिन लाली कर रहा था। हमलावरों ने पहले हथौड़ों से मंदिर के शटर तोड़े और इसके बाद हमला कर मंदिर में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने मंदिर से लूटपाट की और वहां से सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी प्लानिंग से किया हमला 

पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की थी। उन्हें यह भी पता था कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल कहां है। इसी वजह से यह लोग सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड लेकर फरार होने में सफल रहे।   

वर्ष 2009 में भी हुआ था जानलेवा हमला 
बताया गया है कि इससे पहले इसी मंदिर पर वर्ष 2009 में भी दर्जनों लोगों ने जानलेवा हमला किया था। उस दौरान मंदिर पुजारी प्रेम कुमार शर्मा सहित अन्य घायल हुए थे। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया था। कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाते हुए एक-एक साल कैद व 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

पुलिस ने दर्ज किया है विभिन्न धाराओं के तहत मामला- आईओ 
जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने धारा 295, 323, 395, 427 व 506 के तहत आरोपी नितिन शर्मा उर्फ लाली सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed