फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A farmer committed suicide in Sangrur district of Punjab

पंजाब: गेहूं की कम हुई पैदावार तो किसान ने खेत में ही लगा ली फांसी, सरकार से मुआवजा की मांग उठी

Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

किसान ने अपने खेतों में जाकर एक अमरूद के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक दो बेटों का पिता था। किसान नेता ने भोला सिंह का कर्ज माफ करने, एक बच्चे को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
A farmer committed suicide in Sangrur district of Punjab
मृतक किसान भोला सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में इस बार गेहूं की पैदावार में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में इससे आहत 14 किसानों ने पहले ही खुदकुशी कर ली। मंगलवार को संगरूर जिले में एक और किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। कस्बा लौंगोवाल निवासी किसान भोला सिंह ने अपने खेत में ही फंदा लगा खुदकुशी की है। किरती किसान यूनियन के प्रांतीय नेता भूपिंदर सिंह लौंगोवाल ने बताया कि मृतक किसान भोला सिंह दो एकड़ जमीन का मालिक था। उसने 14 एकड़ जमीन 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर ली थी।

विज्ञापन


गेहूं की कम पैदावार से किसान भोला सिंह काफी परेशान था। जमीन का ठेका देने के लिए उसने करीब 7-8 लाख रुपये कर्ज भी लिया था। कम पैदावार होने के कारण वह कर्ज लौटाने में असमर्थ था। यही वजह है कि मानसिक दबाव में रहने लगा और सुबह के समय उसने अपने खेतों में जाकर एक अमरूद के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक दो बेटों का पिता था। किसान नेता ने भोला सिंह का कर्ज माफ करने, एक बच्चे को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
उधर, फिरोजपुर के गांव झंडा बग्गा नवा में खेत में पानी लगाने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसान घर से सुबह खेत में पानी लगाने गया था। जानकारी के अनुसार किसान गुरजीत सिंह निवासी झंडा बग्गा नवा सुबह घर से खेत में पानी लगाने गया था। काफी देर तक खेत से घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग देखने खेत पहुंचे। वहां गुरजीत सिंह मृत मिले। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान जिला खुदकुशी की तिथि
सुखदेव सिंह फिरोजपुर  1 अप्रैल
अवतार सिंह मोगा  2 अप्रैल
प्रभवीर सिंह गुरदासपुर 2 अप्रैल
रणजीत सिंह   मोगा 9 अप्रैल
अमृतपाल मेहता जालंधर 13 अप्रैल
अमरजीत सिंह बरनाला 14 अप्रैल
काला सिंह फाजिल्का 14 अप्रैल
---     कपूरथला 17 अप्रैल
रमनदीप सिंह   बठिंडा 18 अप्रैल
मक्खन सिंह मानसा 19 अप्रैल
गुरदीप सिंह बठिंडा 20 अप्रैल
जसपाल सिंह बठिंडा     20 अप्रैल
रणधीर सिंह   तलवंडी साबो   21 अप्रैल
मनजीत सिंह होशियारपुर   23 अप्रैल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed