{"_id":"6194f00963e6c808381cb5c4","slug":"a-farmer-committed-suicide-by-consuming-poison-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: कर्ज में दबे किसान ने सल्फास निगल की खुदकुशी, कोरोना की वजह से नहीं भर पाया था किस्तें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: कर्ज में दबे किसान ने सल्फास निगल की खुदकुशी, कोरोना की वजह से नहीं भर पाया था किस्तें
Wed, 17 Nov 2021 05:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 05:39 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक किसान ने खौफनाक कदम उठा लिया। कर्ज से परेशान गांव सनेर के किसान सुखदेव सिंह ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर जिले के गांव सनेर में कर्ज तले दबे एक किसान ने सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली है। किसान पर लगभग आठ लाख रुपये का कर्ज था। वह कर्ज के कारण परेशान रहता था। उधर, थाना जीरा पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक किसान सुखदेव सिंह के बेटे गगनदीप सिंह निवासी सनेर (जीरा) ने बताया कि उसका पिता कर्ज से परेशान था। मंगलवार देर शाम उसका पिता खेतों में गया और वहां पर उसने सल्फास की गोलियां निगल कर खुदकुशी कर ली। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें पता चला तो शव उठाकर घर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में छह लाख रुपये की लिमिट बनी हुई थी। कुल मिलाकर उन पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। गगनदीप ने बताया कि कई बार पिता से कहा कि परेशान न हो कर्ज धीरे-धीरे उतार जाएगा, परंतु कर्ज के चलते बहुत ही परेशान रहते थे।
विज्ञापन
उधर, मृतक किसान के भाई साधु सिंह ने बताया कि एक लाख दस हजार रुपये कोऑपरेटिव सोसाइटी का कर्ज था और छह लाख रुपये से ज्यादा एक्सिस बैंक का कर्ज था। कोरोना के चलते कर्ज की किस्तें उतर नहीं पाईं और बैंक वाले मांग रहे थे। इस बात से सुखदेव परेशान था। साधु ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार का कर्ज माफ किया जाए ताकि अपना जीवन ठीक से व्यतीत कर सके।