{"_id":"649acc05d41fe40fb20f0d52","slug":"a-farmer-commits-suicide-due-to-debt-in-punjab-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान, किसान यूनियन ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sangrur News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान, किसान यूनियन ने सरकार पर साधा निशाना
Tue, 27 Jun 2023 06:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:11 PM IST
सार
जसवंत सिंह तोलावाल ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने कहा कि नाजर सिंह के सिर पर लाखों का कर्ज था। इसके कारण वह दुखी रहता था और उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले के गांव तोलावाल में एक किसान ने कर्ज से तंग आकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। किसान नाजर सिंह के सिर पर लाखों रुपये का कर्ज था, इसी कारण वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जसवंत सिंह तोलावाल ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने कहा कि नाजर सिंह के सिर पर लाखों का कर्ज था। इसके कारण वह दुखी रहता था और उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी पंजाब में आर्थिक तंगी की वजह से किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने के लिए आगे आना चाहिए लेकिन अभी तक सरकार कुछ नहीं कर सकी है। किसान अपनी जान देने के लिए विवश हो रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन