{"_id":"60b88c40c09aad6a5670c2fa","slug":"a-doctor-died-after-fell-from-second-floor-of-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मकान की दूसरी मंजिल से गिरे डॉक्टर की मौत, कुछ दिन पहले ही दी थी कोरोना को मात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: मकान की दूसरी मंजिल से गिरे डॉक्टर की मौत, कुछ दिन पहले ही दी थी कोरोना को मात
Thu, 03 Jun 2021 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:31 PM IST
सार
गोपाल कृष्ण बंसल पंजाब के एक अस्पताल में काम करते थे और हादसे के वक्त कमरे में अकेले थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से संदिग्ध हालत में गिरकर एक डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण बंसल (55) रूप में हुई है। मौके पर पहुंची सेक्टर 17 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोपाल कृष्ण हाल ही में कोरोना से ठीक हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस को जीएमएसएच 16 से सूचना मिली कि सेक्टर 16 के एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई है। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए हैं। सूचना पर पुलिस सेक्टर 16 के मकान नंबर 28 पहुंची, जहां सामने आया कि मृतक गोपाल कृष्ण बंसल पंजाब के एक अस्पताल में पोस्टेड थे। वह हाल ही में कोरोना से ठीक हुए थे।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर को कमरे में अकेले थे। इसी दौरान खिड़की से नीचे आ गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को शक है कि खिड़की खोलने के दौरान वे नीचे गिरे होंगे जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन